ED ने किया गिरफ्तार तो फूट-फूट कर रोने लगे मंत्री जी, VIDEO

Senthil Balaji (1)

Photo: Twitter@V_SenthilBalaji

The Hindi Post

चेन्नई | प्रवर्तन निदेशालय यानि ED ने 18 घंटे पूछताछ करने के बाद बुधवार को तमिलनाडु के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद मंत्री बालाजी बेहोश हो गए और फिलहाल उन्हें चेन्नई के ओमरंदुर एस्टेट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मंत्री के आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की गई थी. मंगलवार को मंत्री बालाजी के सरकारी आवास पर उनसे लंबी पूछताछ हुई.

ED ने अभी तक बालाजी की गिरफ्तारी का आधिकारिक कारण नहीं बताया है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार होने के बाद, बालाजी रोने लगे. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

यहां मीडिया को संबोधित करते हुए द्रमुक नेता और तमिलनाडु के खेल विकास एवं युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार के डराने-धमकाने के हथकंडों के आगे सत्ताधारी दल नहीं झुकेंगा.

उदयनिधि और तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन ने अस्पताल में बालाजी से मुलाकात की.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!