कपिल शर्मा के साथ काम कर चुके एक्टर ने फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास

Teerthanand Rao (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

मुंबई | टेलीविजन स्टार कपिल शर्मा के साथ ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’ में काम कर चुके अभिनेता-कॅमीडियन तीर्थानंद राव ने एक बार फिर आत्महत्या करने की कोशिश की. उन्होंने अपने ऑफिसियल फेसबुक पेज पर लाइव आकर जहर पी लिया.

राव ने सुसाइड करने कारण भी बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वर्तमान स्थिति के लिए एक महिला जिम्मेदार है. उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान दावा किया कि वह इस महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन उसने उन्हें भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला ने उनसे जबरन पैसे लिए और उन्हें कर्ज में धकेल दिया.

उन्होंने लाइव वीडियो में कहा: मैं इस महिला की वजह से 3-4 लाख रुपये के कर्ज में हूं. मैं उसे पिछले साल अक्टूबर से जानता हूं. उसने भायंदर (मुंबई में एक पश्चिमी उपनगर) में मेरे खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी और मुझे पता भी नहीं था कि किस वजह से. फिर वह भी मुझे फोन करती और कहती कि वह मिलना चाहती है.”

तीर्थानंद ने फेसबुक लाइव में बताया कि प्रोस्टीटूशन से जुड़ी है महिला. इस कारण वो इस महिला के साथ नहीं रह सकते पर वो उन्हें ब्लैकमेल कर रही है.

लाइव वीडियो में उन्होंने उन भावनाओं को साझा किया जिससे वह गुजर रहे थे. इसके बाद उन्होंने इनसेक्ट रिपेलेंट (फिनाइल) की एक बोतल खोली और उसे एक गिलास में डालकर पी लिया. उन्हें इतना बड़ा कदम उठाते देख उनके दोस्त उनके घर पहुंचे और देखा कि वह बेहोश पड़े है. उन्होंने पुलिस को फोन किया और अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.”

तीर्थानंद ने दिसंबर 2021 में भी फेसबुल लाइव के दौरान इसी तरह से आत्महत्या का प्रयास किया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!