नेशनल हाईवे पर मिला भाजपा की महिला नेता का शव

Jonali Gandhi (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

गुवाहाटी | बीते रविवार को महिला भाजपा नेता जोनाली नाथ का शव असम के गोलपारा जिले में हाईवे किनारे मिला था. पुलिस ने मंगलवार को कहा कि जोनाली की हत्या की गई थी. पुलिस ने कहा कि जोनाली की हत्या उनके पार्टनर हसनूर इस्लाम ने की है. हसनूर को हिरासत में ले लिया गया है.

सीआईडी ने कहा कि मृत महिला का दो साल से अधिक समय से हसनूर के साथ संबंध थे.

हसनूर गोलपारा के मटिया इलाके से कांग्रेस के वार्ड सदस्य हैं, जबकि जोनाली गोलपारा में भाजपा के जिला सचिव का पद संभाल रही थी.

जोनाली शादीशुदा थी और दो साल से हसनूर के साथ रिलेशनशिप में थी.

सीआईडी के महानिरीक्षक देबराज उपाध्याय ने कहा कि हसनूर इस्लाम ने पूछताछ के दौरान जोनाली के साथ दो सालों से रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार की है. हसनूर ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने हाल ही में एक अन्य महिला से शादी कर ली थी, जिसके कारण जोनाली परेशान थी और उससे अक्सर झगड़ा करती थी.

उपाध्याय ने कहा कि हसनूर ने यह भी माना कि रविवार की रात जोनाली उससे मिलने आई थी. इसके बाद उसने जोनाली को अपनी गाड़ी में बिठा लिया था. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया था.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब जोनाली ने हसनूर से उसकी शादी के बारे में पूछा तो उसने उसके चेहरे पर कई वार कर दिए. इससे जोनाली बेहोश हो गई थी.”

उपाध्याय ने कहा, “जब उसे लगा कि जोनाली मर चुकी है तो वह उसे वही छोड़ कर निकल भागा था. कार में खून के धब्बे मिले थे.”

पुलिस के अनुसार, यह खून के धब्बे जोनाली के थे.

इस बीच, जोनाली के कई समर्थकों ने दावा किया है कि जोनाली के साथ मारने से पहले दुष्कर्म किया गया था. हालांकि, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश रेड्डी ने आईएएनएस को बताया कि यह दुष्कर्म का मामला नहीं है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!