लखनऊ में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake Depositphotos_108522578_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। ANI के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 प्रतिशत रही।

भूकंप के झटके समय करीब 1.12 बजे (20 अगस्त) पर महसूस किए गए।

जिन लोगों ने झटके महसूस किए, वो मैसेज करके दूसरों से इसके पुष्टि करते रहे। कुछ लोगों ने झटके महसूस करने की बात कही, वही काफी लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं चला।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 82 किलोमीटर नीचे थी।

जिस समय झटके आए काफी लोग सो चुके थे। इसलिए उन्हें इन झटकों के बारे में कुछ पता ही नहीं चला। हालांकि जो जाग रहे थे, उनके बीच भूकंप के झटके आना चर्चा का विषय बन गया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!