मुंबई पुलिस को ’26/11′ जैसे आतंकी हमले की धमकी, पाकिस्तान के नंबर से आया मैसेज

Mumbai-Terror-Attack (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

मुंबई | मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें लिखा गया है कि 26/11 के तरह ही मुंबई में हमले किए जाएंगे. यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हा्टसएप के जरिए भेजा गया है.

धमकी में कहा गया है कि अगला हमला 26/11 आतंकी हमले की याद ताजा कर देगा जिसमें हथियारों से लैस 10 पाकिस्तानी चरमपंथियों ने मुंबई में कई विस्फोटों को अंजाम दिया था.

अब मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने कहा कि राज्य सरकार को खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच करनी चाहिए.

महाराष्ट्र में दो दिन पहले ही, गुरुवार को रायगढ़ जिले में एक ‘संदिग्ध’ नाव मिली थीं. यह नाव हरिहरेश्वर समुद्र तट पर मिली थी. इसमें 3 एके-47 राइफलें मिलीं थी. नाव पर कोई मौजूद नहीं था। महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) मामले की जांच कर रही है.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!