सिसोदिया के यहां CBI की छापेमारी खत्म, जब्त हुआ उनका मोबाइल फोन और कंप्यूटर

Manish Sisodia 2 (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | आबकारी नीति विवाद के सिलसिले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई का दिन भर चला तलाशी अभियान शुक्रवार को रात 10:36 बजे समाप्त हुआ।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह शुरू हुए तलाशी अभियान के अंत में कुछ दस्तावेजों के साथ सिसोदिया का सेलफोन और कंप्यूटर जब्त कर लिया है।

दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई की टीमों ने शुक्रवार को सात राज्यों में 21 जगहों पर छापेमारी की।

सीबीआई ने अपनी प्राथमिकी में 16 नामों का उल्लेख किया है, जिसमें सिसोदिया नंबर 1 आरोपी हैं। प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों का जालसाजी) के तहत दर्ज की गई है।

सिसोदिया के खिलाफ आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई और लाइसेंस धारकों को उनकी मर्जी से कथित तौर पर विस्तार दिया गया।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!