“हंसना मत…..”, हाफ एनकाउंटर के बाद बदमाश से बोले इंस्पेक्टर…. VIDEO हुआ वायरल

hamirpur

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

“हंसना मत…..” हाफ एनकाउंटर के बाद बदमाश से बोले इंस्पेक्टर…. VIDEO हुआ वायरल

 

 

यूपी पुलिस का नया कारनामा हमीरपुर से सामने आया है. राठ कस्बे के नहर बाईपास से युवक को अगवाकर बेहरमी से पीटने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. गोली लगने से घायल आरोपी का जब पुलिस टीम वीडियो बना रही थी, तभी इंस्पेक्टर के कहे कुछ शब्दों ने इस एनकाउंटर की पोल खोल दी. वीडियो बनाते बीच में आए इंस्पेक्टर वीडियो बनाने वाले को रुकने का इशारा करते हुए आरोपी से कहते सुनाई दे रहे हैं…. हंसना मत. छह सेकेंड के इस वीडियो ने पुलिस की एनकाउंटर थ्योरी की पोल खोलकर रख दी है. वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

20 सितंबर की रात फरसौलियाना मोहल्ला निवासी जयनारायण पचौरी ने थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसका 28 वर्षीय ममेरे भाई शिवम नहर बाईपास के पास टी स्टॉल पर गया हुआ था.

जहां छह युवक उसे काले रंग की स्कार्पियो कार में फिल्मी स्टाइल में उठाकर ले गए. उन लोगों को सूचना मिली तो वह शिवम की खोज में निकले मगर कुछ पता नहीं चला. अपहरणकर्ताओं का उद्देश्य शिवम की हत्या करना था. दो घंटे बाद उक्त कार सवार दबंग शिवम को मारपीटकर थाने से कुछ मीटर दूर बस स्टैंड के पास फेंककर फरार हो गए. हालांकि वारदात क्यों और किस वजह से हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका.

गोली लगने से घायल विवेक को घटना स्थल से उठाकर पुलिस जीप तक लाने को पुलिस का वीडियो भी पुलिस टीम ने शूट किया. लेकिन इसमें एक चूक हो गई. दरअसल घायल विवेक को जब उठाकर लाया जा रहा था, तभी इंस्पेक्टर उसके पास पहुंचते हैं. वीडियो बनाने वाले को भी रुकने का इशारा करते हैं, उन्हें लगा कि वीडियो बनना बंद हो गया और उंगली उठाकर घायल विवेक से कहते हैं कि… हंसना मत. यानी इशाफा साफ था कि घायल होने की पूरी एक्टिंग करो. बस वीडियो पुलिस टीम के ही मोबाइल से वायरल हुआ है, जो इस वक्त सोशल मीडिया में पुलिस के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है.


वारदात वाले दिन ही राठ कोतवाली में पुलिस लाइन्स से भेजे गए नवागंतुक एसएचओ अमित कुमार ने चार्ज संभाला था. घटना पुलिस के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं थी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 140 (1)/115 (2) के तहत विनय चौधरी, पवन चौधरी निवासीगण ग्राम रिहुंटा थाना चिकासी, विवेक राजपूत, पवन निवासीगण ग्राम सिकरौधा थाना चिकास, भूरा निवासी ग्राम मंगरौठ थाना चिकासी, निखिल निवासी ग्राम बडेरा के विरुद्ध दर्ज की थी.

पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को लेकर मुखबिरों का जाल बिछाकर छापेमारी शुरू की. 21 सितंबर की शाम को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार को सूचना मिली कि कुछ लोग मल्हौंवा रोड के किनारे खड़े है जो शिवम को अपहृत कर मारपीट कर फेंक गए थे. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस वालों को देखकर अभियुक्तों ने फायरिंग कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त विवेक राजपूत के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा शेष लोग मौके से भागने में सफल रहे.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!