प्रियंका गांधी में हिम्मत है तो शर्मनाक बयान देने वाले नेता को करें निष्कासित : स्मृति ईरानी

Smriti-Irani-IANS

स्मृति ईरानी (फाइल इमेज | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के आर रमेश कुमार द्वारा रेप और महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर तीखा हमला बोला है।

संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह शर्मनाक है कि विधानसभा जो महिलाओं को सरंक्षित करने का संकल्प लेती है, उस पावन धरा पर कांग्रेस के एक नेता ने रेप और महिलाओं को लेकर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी पर सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस का वो नेतृत्व जो बार-बार उत्तर प्रदेश में ‘ मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं ‘ की दुहाई देता है। अगर उनमें इतनी हिम्मत है तो पहले ऐसा ओछा बयान देने वाले नेता को अपनी पार्टी से निष्कासित करें।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!