अहमदाबाद विमान हादसे में खत्म हो गया डॉक्टर जोशी का पूरा परिवार, फ्लाइट में ली गई सेल्फी बनी अंतिम फोटो

doctor joshi and his family dies in Air India plane crash (1) (1)

फोटो वाया आईएएनएस

The Hindi Post

12 जून को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद में क्रैश हो गई. इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे. इनमें से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है. मृतकों में राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है. इस परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान डॉक्टर कोमी व्यास और उनके पति डॉक्टर प्रतीक जोशी के रूप में हुई है. जान गंवाने वालों में इस दंपति के 3 बच्चे भी शामिल हैं.

अब इस दंपति की अपने बच्चों के साथ ली गई एक सेल्फी सामने आई है. यह इस परिवार की आखिरी तस्वीर साबित हुई है. एनडीटीवी के अनुसार, डॉक्टर कोमी व्यास उदयपुर के एक अस्पताल में कार्यरत थीं. वह अपने पति डॉक्टर प्रतीक जोशी के साथ लंदन में बसना चाहती थीं इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. डॉक्टर प्रतीक जोशी पिछले कुछ समय से लंदन में थे. वह अपने परिवार को साथ ले जाने के लिए राजस्थान आए थे.

डॉक्टर जोशी के कजिन नयन ने एनडीटीवी को बताया कि प्रतीक अपनी पत्नी और बच्चों को लेने के लिए यहां आए थे. जो सेल्फी सामने आई है उसको डॉक्टर प्रतीक जोशी ने क्लिक किया था. इस सेल्फी में डॉक्टर जोशी, उनकी पत्नी कोमी और उनके तीन बच्चे – प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी नजर आ रहे हैं. पांचों इस सेल्फी में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. डॉक्टर प्रतीक और उनकी पत्नी कोमी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती हैं क्योंकि दोनों लंदन में नए जीवन की शुरुआत करने वाले थे पर जोशी परिवार के लिए यह अंतिम फोटो साबित हुई. सभी काल के गाल में समा गए.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क (इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!