एयर इंडिया विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यह वजह आई सामने

Air India

Photo: IANS

The Hindi Post

एयर इंडिया के एक विमान (AI-379) की थाईलैंड में इमरजैंसी लैंडिंग हुई है. यह विमान थाईलेंड से नई दिल्ली आ रहा था. इसमें बम मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद अधिकारियों ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

इस विमान को फुकेट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया. विमान में 156 यात्री सवार थे. सभी यात्री सुरक्षित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बाथरूम की दीवार पर धमकी लिखी गई थी.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने थाईलैंड के अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि प्रारंम्भिक जांच के दौरान विमान में बम नहीं मिला है.

एयर इंडिया के विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे फुकेट एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर एक बड़ा चक्कर लगाकर वो वापिस आ गया.

 

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!