बिहार में घास काटने गई गूंगी लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rape-FB_640x384

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

सहरसा | बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर सहायक थाना क्षेत्र में एक गूंगी लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि, “तीरी पंचायत में बुधवार को एक नाबालिग गूंगी लडकी अपने घर से कुछ ही दूर पर खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।”

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता ने जब पास ही घास काट रही अन्य महिलाओं को इसकी जानकारी दी, तब महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि उसके बाद आरोपी के चाचा ने उसे भगा दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सहरसा (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक बी एन मेहता ने बताया कि, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की एक प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!