एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ जीत का छक्का लगाने वाले हार्दिक पंड्या को दिनेश कार्तिक ने झुक कर किया सलाम, वीडियो वायरल

Dinesh Kartik bows down to Hardik Pandya on hitting six (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

हर भारतीय आज हार्दिक पंड्या का कायल है। रविवार रात को सांस रोक देने वाले मैच में हार्दिक ने जीत का छक्का लगा के भारत को पाकिस्तान (एशिया कप 2022) पर जीत दिला दी। इससे हर कोई उनका फैन बन गया। जैसे ही भारत जीता, पूरे देश में दिवाली मनाई जाने लगी। लोगों ने खूब पटाखे जलाए।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक हार्दिक पंड्या द्वारा जिताऊ छक्का लगाए जाने के बाद उनको झुककर सलाम करते नजर आ रहे है। इस पर लोग हार्दिक पंड्या की तारीफ करते नही थक रहे है।

वायरल फोटो और वीडियो पद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

भारत ने 19.4 ओवरों में 148 रनों का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के अपने पहले मैच में हरा दिया। हार्दिक ने 17 गेंदों में चार चौकों और एक छक्का लगाकर नाबाद 33 रन बनाए।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!