सांस लेने में तकलीफ के बाद दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

Dilip Kumar

फाइल इमेज | आईएएनएस

The Hindi Post

मुम्बई | दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार को यहां के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जा गया।

ट्वीट में कहा गया है, “दिलीप कुमार साहब को खार के नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में नियमित जांच और परीक्षण के लिए दाखिल किया गया है। डॉक्टर नितिन गोखले की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम उनका ध्यान रख रही है। दिलीप साहब के लिए दुआ कीजिएगा और सुरक्षित रहिएगा। “

भारतीय सिनेमा में लेजेंड का दर्जा रखने वाले 98 साल के दिलीप कुमार को बीते महीने भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिनों बाद ही हालांकि वह घर वापस आ गए थे।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!