उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने पर अपने डीआईजी पिता को सैल्युट करती बेटी की फ़ोटो हुई वायरल

Daughter joins UP police as DSP, salutes father (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे आईटीबीपी (ITBP) में डीआईजी (DIG) के पद पर तैनात पिता को उनकी बेटी जो उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी है, सैल्युट कर रही है।

इस महिला अधिकारी का नाम है अपेक्षा निम्बाडिया और इनके पिता का नाम है ए.पी.एस निम्बाडिया और मौका था स्नातक परेड का। अपेक्षा डॉ. बी.आर. अंबेडकर पुलिस अकैडमी (उत्तर प्रदेश) से ग्रेजुएट हुई है। स्नातक परेड में हिस्सा लेने ले बाद, अपेक्षा ने अपने पिता को सैल्युट किया।


View this post on Instagram

A post shared by ITBP (@itbp_official)

यह मौका दोनो पिता और बेटी के लिए बड़ा भावुक छण था। इसके साथ ही यह मौका था खुशी का। माता-पिता के लिए अपने बच्चो का जीवन में सफल होना और एक मुकाम पाना स्वर्णिम पल होता है। ए.पी.एस निम्बाडिया भी इस मौके पर फूले नही समा रहे थे।

इस फोटो को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के अनुसार, मुरादाबाद पुलिस अकैडमी से पासआउट होने के बाद, अपेक्षा अब डिप्टी एसपी के पद पर नौकरी जॉइन करेंगी।

इस मौके पर अपेक्षा की माँ बिमलेश निम्बाडिया भी मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!