जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने लगाया आरोप: ग्राहक ने उसके दलित होने की वजह से नहीं ली खाने की डिलीवरी, मुंह पर थूका, एफआईआर दर्ज

Courier Parcel delivery-man-smiling-holding-cardboard-box-min (1)

सांकेतिक फोटो | फ्रीपिक (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक ग्राहक ने जोमैटो (Zomato) फूड डिलीवरी ब्वॉय की जाति पूछकर उससे खाना लेने से इनकार कर दिया. आरोप है ग्राहक ने डिलीवरी बॉय को गाली दी और मारपीट भी की. यही नहीं, शख्स ने उसके मुंह पर थूका भी. डिलीवरी ब्वॉय विनीत कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कासिम आबिदी ने कहा कि एससी और एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

आबिदी ने कहा कि आरोपी का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है.

पीड़ित विनीत कुमार के मुताबिक, वह शनिवार शाम एक घर पर ऑर्डर देने गया था, जहां एक शख्स घर से बाहर आया और उसने नाम और मेरी जाति पूछी.

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया, जब ग्राहक को पता लगा कि मैं एक अनुसूचित जाति का हूं, तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और मेरे हाथों से ऑर्डर लेने से मना कर दिया. मैंने उनसे कहा कि अगर वह ऑर्डर नहीं लेना चाहते, तो उसे कैंसल कर कर दें.

कुमार ने आरोप लगाया कि ऑर्डर कैंसल की बात पर शख्स ने उसके चेहरे पर थूक दिया और अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की.

विनीत ने शिकायत में आरोप लगाया, उन्होंने मेरी मोटरसाइकिल भी छीन ली. मैंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और एक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मेरी मोटरसाइकिल वापस पाने में मेरी मदद की.

कुमार ने कहा कि वह पिछले चार साल से फूड डिलीवरी कंपनी के साथ काम कर रहा हैं लेकिन पहले कभी ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!