कानपुर: बेटे से विवाद में शेयर कारोबारी ने चलाई 30 से 40 राउंड गोलियां, तीन पुलिसकर्मी घायल

Rajkumar Dubey (1)
The Hindi Post

यूपी के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. शहर के श्याम नगर में रविवार को तब दशहत का माहौल बन गया जब एक शेयर कारोबारी ने अपने बेटे से विवाद के बाद फायरिंग कर दी. कई घंटो तक इलाके में अफरातफरी मची रही.

पुलिस के अनुसार, कारोबारी ने दो घंटे में लगभग 30 से 40 राउंड फायरिंग की. उसने पुलिस पर भी फायरिंग की जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के हाथ में गोली लगी. कानपुर पुलिस ने कहा कि दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटे आई है. हालांकि सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

इस फायरिंग से पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त को गई. दो घंटे की मशक्कत के बाद, पुलिस किसी तरह घर में घुस पाई और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले शख्स का नाम राजकुमार दुबे है. पुलिस ने बताया कि उसका अपने बेटे सिद्धार्थ और बहु भावना से विवाद है. इसी विवाद के चलते राजकुमार ने फायरिंग कर दी. सुचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसको अंदाजा हुआ कि स्थिति गंभीर है. इसलिए पुलिस वालों ने अपने बचाव में बुलेट-प्रूफ जैकेट मंगवा के पहनी.

इसके बाद राजकुमार को पकड़ने की कोशिश की गई. पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने को कहा तो वो फायरिंग करता रहा. पुलिस बल ने अपना बचाव किया. दो घंटे बाद पुलिस राजकुमार के घर में प्रवेश कर पाई और आरोपी को काबू किया. पुलिस अब उसका मेडिकल चेकअप करवा रही है.

पुलिस ने बताया कि एक डबल बैरल बन्दूक राजकुमार के घर से बरामद की गई है. इसके अलावा एक रिवाल्वर होने के भी जानकारी मिली है जो अभी पुलिस को बरामद नहीं हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर पुलिस ने कहा कि राजकुमार का अपने बेटे और बहु से पहले से ही विवाद था और उनके बेटे ने ही आज जानकारी दी कि फिर विवाद हो रहा है. पुलिस ने कहा राजकुमार का अपने भाइयों से भी प्रॉपर्टी का विवाद है.

पुलिस अब राजकुमार के घर के अंदर सर्च कर रही है ताकि अगर और कोई हथियार हो तो उसको बरामद किया जा सके. डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने कहा कि घर से खाली और जिंदा दोनों तरह के कारतूस मिले है. घटना की जांच की जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!