दिल्ली मर्डर केस: आरोपी साहिल गहलोत ने निक्की के फोन से डिलीट की थी सभी चैट्स

Nikki Yadav and Sahil Gehlot (1)

निक्की और साहिल की फाइल फोटो (वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

निक्की यादव मर्डर केस के मुख्य आरोपी साहिल गहलोत ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसने निक्की की हत्या करने के बाद उसके मोबाइल फोन से सभी चैट्स और डेटा को डिलीट कर दिया था और सिम कार्ड निकालकर अपने पास रख लिया था.

जांचकर्ताओं ने साहिल के कब्जे से निक्की का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस को ऐसी उम्मीद है कि फोन के डाटा से इस केस में महत्वपूर्ण सुराग हाथ आएंगे. इससे हत्यारोपी साहिल पर मजबूती से शिकंजा कसा जा सकेगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!