पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबीयत, मैक्स अस्पताल में भर्ती

Harish Rawat (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

देहरादून | उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गुरुवार को डोईवाला जाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल परीक्षण करने के बाद कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया. अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उन्हें उल्टी और कुछ अन्य शिकायतों के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है.

वहीं, हरीश रावत के स्टाफ सूत्रों का कहना है कि वो हाथ में लगी चोट को दिखाने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे हैं. डॉक्टरों की टीम ने टेस्ट करने के बाद उन्हें कार्डियक विभाग में भर्ती कर लिया.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!