बढ़ गई अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मुश्किल! चलेगा मुकदमा……

Arvind Kejriwal and Manish Sisodia (1) (1)

फाइल फोटो (क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ED को धन शोधन निवारण अधिनियम यानि पीएमएलए के तहत केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है.

कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग (धन शोधन) मामले में दोनों AAP नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलेगा.

यह कदम (ED को जांच की मंजूरी) नवंबर 2024 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए उस फैसले के बाद उठाया गया है जिसमें कहा गया था कि ED को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में CrPC की धारा 197 (1) (अब BNSS की धारा 218) के तहत मुकदमा चलाने के लिए सीबीआई की तरह मंजूरी लेनी होगी.

दिल्ली में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया को तब रोक दिया था. ऐसा तब हुआ था जब उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी कि पीएमएलए के तहत अभियोजन की मंजूरी के बिना आरोप पत्र पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता.

बीते महीने उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल पर मुकदमा चलाने के लिए ED को मंजूरी दी थी. ED ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर चार्जशीट में दावा किया था कि उन्होंने रिश्वत लेकर गोवा चुनाव के लिए कुछ शराब व्यापारियों को फायदा पहुंचाया था.

केजरीवाल और सिसोदिया दोनों फिलहाल जमानत पर हैं. उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया है और बीजेपी पर राजनीतिक विद्वेष के चलते जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!