भयानक घटना : चलती मोटरसाइकिल पर गिरा विशाल पेड़, चपेट में आए पिता और पुत्री, एक ने मौके पर ही तोड़ा दम, VIDEO आया सामने
विशालकाय पेड़ के नीचे दबे पिता और पुत्री (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)
भयानक घटना : चलती मोटरसाइकिल पर गिरा विशाल पेड़, चपेट में आए पिता और पुत्री, एक ने मौके पर ही तोड़ा दम, VIDEO आया सामने
दिल्ली में भारी बारिश हो रही है. इस बीच कालकाजी से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है. युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में देखा जा सकता है कि भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी इकठ्ठा है. इस जलभराव के बीच से गाड़ियां निकल रही हैं. इसी दौरान अचानक एक पेड़ राहगीरों पर गिर जाता है और इसके नीचे मोटरसाइकिल सवार एक शख्स और उनकी बेटी दब जाते हैं. मौके पर भारी भीड़ जमा हो जाती है और लोग दोनों को बचाने की कोशिश करने लगते हैं.
Delhi: CCTV footage captures a tree falling in the Kalkaji area due to heavy rain that has been ongoing since late last night. It is reported that a motorcyclist came under the tree and was seriously injured. More details are awaited pic.twitter.com/T12az7fby9
— IANS (@ians_india) August 14, 2025
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इस घटना में पिता की मौत हो गई है जबकि उनकी बेटी का इलाज जारी है. मृतक की पहचान सुधीर कुमार (50) और उनकी बेटी (22) के रूप में हुई है. दोनों तुगलकाबाद के रहने वाले हैं.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर एक जेसीबी का प्रबंध किया गया और दोनों को पेड़ के नीचे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. प्रिया का दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है.
साउथ दिल्ली के कालकाजी में भारी वर्षा से पेड़ गिर गया, एक बेचारा बाइक सवार दब कर मौके पर ही मर गया।
अब तक भारी वर्षा के चलते करीब 2 दर्जन लोग जान गवा चुके हैं। मगर भाजपा की सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता।
हर बारिश में लोग मर रहे हैं ।राखी त्यौहार के दिन 2.5 साल के भाई का इंतज़ार… pic.twitter.com/CykXgevxcn
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) August 14, 2025
इसके अलावा पेड़ गिरने के कारण पास ही में खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा है मगर राहत की बात थी कि उसमें कोई मौजूद नहीं था. पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि ट्रैफिक सामान्य करने और घायलों को बचाने का काम जारी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
