कानपुर की डांसर से उन्नाव में गैंगरेप, महिला का आरोप, “जबरदस्ती कार में डालकर जंगल ले गए, किया दुष्कर्म”

Rape Depression volkan-olmez-wESKMSgZJDo-unsplash

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

उन्नाव | उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाया था. इस दौरान, छह लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी तीन डांसर्स की टीम को दीपक नगर में पार्टी में परफॉर्म करने के 6,000 रुपये में हायर किया गया था.

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वे कार्यक्रम से वापस लौट रही थी, तो शराब के नशे में छह लोगों ने उसे एक कार में अगवा कर लिया और पास के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया.

पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर सबसे पहले जाजमऊ पुलिस (कानपुर) के पास गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.

बाद में, उसने उन्नाव सदर में कोतवाली पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया.

पुलिस अधीक्षक (उन्नाव) सिद्धार्थ मीणा ने कहा कि बलात्कार के आरोपों की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!