प्रियंका गांधी के कार्यालय से जारी हुआ ‘अलर्ट’, की गई इस बात की अपील, क्या है यह मामला ?

PRIYANKA GHANDHI

कांग्रेस से वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

प्रियंका गांधी के कार्यालय से जारी हुआ ‘अलर्ट’, की गई इस बात की अपील, क्या है यह मामला ?

 

नई दिल्ली | वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम और उनकी आवाज का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. इसको लेकर प्रियंका गांधी के कार्यालय ने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को ‘स्कैम अलर्ट’ जारी किया.

कार्यालय ने बताया कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रियंका गांधी की एआई से बनी फर्जी फोटो और आवाज वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में लोगों से पैसे निवेश करने के लिए कहा जा रहा है. कार्यालय ने साफ कहा है कि ये सभी वीडियो स्कैम हैं. लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही निवेश करें. ऐसे पोस्ट को रिपोर्ट और ब्लॉक करें.

इससे पहले अगस्त महीने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम पर भी ऐसा ही फर्जी वीडियो सामने आया था जिसका सरकार ने खंडन किया था. उस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि 22 हजार रुपए के शुरुआती निवेश पर हर हफ्ते साढ़े पांच लाख रुपए की कमाई होगी. यह एक निवेश योजना का प्रचार था. पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने जांच में पाया था कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और एआई से तैयार किया गया है.

पीआईबी ने स्पष्ट किया था कि वित्त मंत्री ने ऐसी किसी भी निवेश योजना या प्लेटफॉर्म का समर्थन नहीं किया है. लोगों को ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की अपील की गई थी जो फर्जी योजनाओं का लालच देकर लोगों का पैसा हड़पने की कोशिश करते हैं.

आजकल साइबर ठग लोगों का भरोसा जीतने के लिए रोज नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. बड़े नेताओं और जानी-मानी हस्तियों की एआई से आवाज और वीडियो बनाकर लोगों को भरोसे में लिया जा रहा है और लाखों-करोड़ों की ठगी की जा रही है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कोई वीडियो आपको बहुत ज्यादा मुनाफे का लालच दे रहा है तो सतर्क हो जाएं. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें. सरकार या किसी नेता की तरफ से ऐसी कोई योजना आती है तो उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर देखें.

By IANS

प्रियंका गांधी के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश: दफ्तर ने जारी किया ‘स्कैम अलर्ट’, फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहने की अपील

 

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!