शख्स ने क्रिकेटर अमित मिश्रा से गर्लफ्रेंड को डेट पर ले जाने के लिए मांगे 300 रुपए, उन्होंने दिए 500 रूपए

Amit Mishra Cricketer (1)

अमित मिश्रा (फाइल फोटो | इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

टीम इंडिया के स्पिनर अमित मिश्रा खबरों में है। उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस पर खूब कॉमेंट भी आ रहे है। दरअसल, एक क्रिकेट प्रशंसक ने अमित मिश्रा से 300 रुपये भेजने की डिमांड की ताकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जा सके। इस शख्स ने अपनी यूपीआई आईडी (UPI ID) भी शेयर की। इस ट्वीट पर अमित ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने उस प्रशंसक की डिमांड पूरी की और यूपीआई (UPI) के जरिए 500 रुपये भेज दिए। इसके बाद, उन्होंने 500 रूपये ट्रांसफर करने का स्क्रीनशॉट भी ट्विटर पर शेयर किया। जिस शख्स को 500 रुपए ट्रांसफर किए गए उसका नाम आदित्य कुमार सिंह है।

रुपए ट्रांसफर करने के बाद, अमित ने ट्वीट में लिखा, “डन (ट्रांसफर कर दिया है)। ऑल द बेस्ट फॉर योर डेट” (डेटिंग के लिए शुभकामनाएं।”

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “उसने 300 कहा था, 200 एक्स्ट्रा दिए है।”

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि जिनके सपने पूरे नहीं होते है वो दूसरों के सपने पूरे करते है।

तमाम लोगों ने फनी कमैंट्स लिख कर क्रिकेटर अमित मिश्रा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!