सनकी पिता ने दिल दहलाने वाली घटना को दिया अंजाम, 2 मासूमों की गला रेतकर हत्या की करी कोशिश, 1 की मौत, एक की हालत गंभीर

Police IANS (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 36 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सब्‍जी काटने वाले चाकू से अपने दो मासूम बेटों का गला रेत दिया. इस घटना में दो साल के बच्‍चे की मौत हो गई है. वही छह साल के बच्‍चे की हालत गंभीर है. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

दोनों बच्‍चों के पिता राकेश कुमार ने इस भयानक कृत्य के तुरंत बाद उसी चाकू से आत्महत्या करने की कोशिश की. राकेश वजीराबाद की जेजे क्लस्टर बस्‍ती के एक मकान में रहता है और पेशे से इन्वर्टर मैकेनिक है.

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार की शाम 7:40 बजे की है. भारत नगर पुलिस स्टेशन को जब इस घटना की सूचना दीप चंद बंधु अस्पताल से मिली, तब एक पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया.

पुलिस टीम को पता चला कि राकेश और उसके दो बच्चों को परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. यहां दो वर्षीय बच्चे प्रिंस को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राकेश और उसके बड़े बेटे सार्थक की हालत गंभीर है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच के दौरान पता चला कि राकेश की पत्‍नी अपनी सास से मिलने के लिए मकान के ग्राउंड फ्लोर पर गई थी उसी दौरान राकेश ने यह कदम उठा लिया.”

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, “लगता है कि पारिवारिक कलह के कारण राकेश ने यह कदम उठाया. भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.”

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!