सफर के दौरान कपल को चढ़ा इश्क का बुखार, खुलेआम करने लगे…..

couple kiss in train (1)

ट्रेन में बैठा कपल सहयात्रियों के सामने ही एक दूसरे को किस करने लगा/ (फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया)

The Hindi Post

पैसेंजर ट्रेन खुलेआम किस रहे एक कपल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पब्लिक प्लेस में कपल की इस हरकत के वीडियो ने यूजर्स को नाराज कर दिया है. वो उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका कहना है कि क्या सभी यात्रियों के सामने इस तरह की हरकत करना सही है. क्या इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर good_news_001m नाम से अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है खूब प्रसारित हो रहा है. वीडियो को 90 लाख से अधिक यूजर्स देख चुके हैं. वीडियो को 10 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है और कमेंट सेक्शन में कपल को खरी-खोटी सुनाई है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक कपल पैसेंजर ट्रेन में बैठा हुआ है.

कपल के आसपास अन्य यात्री भी हैं. इसी बीच पुरुष युवती को किस करने लगता है. इस दौरान वो युवती और अपना चेहरा अपने हाथों से ढंक लेता है. वीडियो में कपल के आसपास अन्य यात्रियों को भी बैठे हुए देखा जा सकता है. हालांकि, इससे पुरुष को कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आता है. वो एक बार इधर-उधर झांकता है और फिर साथ रही युवती को किस करने लग जाता है.

संभवतः किसी यात्री ने उनका यह वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, जनसत्ता वीडियो से जुड़े तथ्य की पुष्टि नहीं करता है. ना ही वीडियो आपके साथ साझा कर सकता है. वीडियो ने स्पष्ट रूप से यूजर्स को नाराज कर दिया है.

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, “कोई ट्रेन में ऐसा कैसे कर सकता है. उसे क्या लग रहा कि आसपास बैठे लोग अंधे हैं.” दूसरे यूजर ने कहा, “दोनों ही बेशर्म हैं. आस पास इतने यात्री बैठे हैं, तब भी शर्म नहीं आ रही.” तीसरे यूजर ने कहा, “इनलोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “यह तो बेशर्मी की हद है.”


The Hindi Post
error: Content is protected !!