कांग्रेस सांसद वसंतकुमार का कोरोनावायरस से निधन

Congress MP dies of COVID

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

चेन्नई | तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार का शुक्रवार शाम को 70 साल की उम्र में कोरोनावायरस से निधन हो गया।

वसंतकुमार, वसंत एंड को कंज्यूमर ड्यूरेबल रिटेल चेन के प्रमोटर भी थे, उन्हें कोरोनावायरस पॉजिटिवि पाए जाने के बाद अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सांसद कांग्रेस पार्टी के गद्दावर नेता कुमारे आनंदन के छोटे भाई थे, जिनकी बेटी वर्तमान में तेलंगाना की उपराज्यपाल हैं।

वसंतकुमार 2019 में कन्याकुमारी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।

उस समय, वह तमिलनाडु के नंगुनेरी सीट से विधायक थे, सांसद बनने के बाद उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

वसंत एंड को कंज्यूमर ड्यूरेबल रिटेल चेन देश की सबसे बड़ी दुकानें की चेन में से एक है, जिसमें 90 दुकानें है, जिनकी शाखा तमिलनाडु, बेंगलुरु और पुदुचेरी में हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!