350 करोड़ से अधिक कैश बरामद होने के मामले में कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पहला बयान आया सामने

dhiraj sahu (1)
The Hindi Post

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू ने आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी के बाद पहली बार मीडिया में बयान दिया है. साहू के ठिकानों से आईटी ने 350 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद किया था. इस पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए ANI से कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यापारिक कंपनियों का है. इनकम टैक्स (डिपार्टमेंट) का जवाब आने दीजिए कि यह काला धन है या सफेद धन है. मेरे परिवार के लोग इसका जवाब देंगे. मैं व्यापार नहीं करता हूं. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस धन का कांग्रेस पार्टी या किसी और राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है.”

आयकर विभाग ने धीरज साहू के ठिकानों पर 6 दिसंबर से छापेमारी की शुरुआत की थी. आईटी ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को इतना ज्यादा कैश मिला कि इन्हें गिनने के लिए और टीमों को बुलाना पड़ गया. नोट गिनने के लिए 40 मशीनें लगाई गई थी.

25 मशीनों का इस्तेमाल हुआ, जबकि 15 को बैकअप के लिए रखा गया था. इस छापेमारी में सिर्फ नकदी ही बरामद नहीं हुई बल्कि तीन किलो सोना भी जब्त किया गया था. बरामद की गई इस नकदी को ले जाने के लिए 200 बैग और ट्रंक लाए गए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!