संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का मामला: ललित झा ने जला दिए थे साथियों के फोन, पुलिस जांच में जुटी

Lalit Jha (1)

ललित झा (फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक ललित झा ने कथित तौर पर अपने साथियों के मोबाइल फोन जला दिए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ललित ने राजस्थान के नागौर में सबूत मिटाने के मकसद से अपने सहयोगियों के मोबाइल फोन जला दिए थे.

इस समय ललित पुलिस हिरासत में है. उसे कोर्ट ने शुक्रवार को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था. उससे पूछताछ जारी है.

बता दे कि ललित ने बृहस्पतिवार रात को दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में आत्मसमर्पण किया था. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि लोकसभा में स्मोक अटैक के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की. ललित ने पूछताछ में खुलासा किया है कि नीलम, अमोल शिंदे और वह खुद हंगामा करने के लिए संसद भवन के बाहर पहुंचा था. यहां नीलम व शिंदे ने स्मोक केन जलाए और ललित वीडियो रिकॉर्ड करने लगा.

पुलिस ने नीलम व शिंदे को तो मौके से पकड़ लिया था पर ललित सभी आरोपियों के फोन लेकर महेश के पास नागौर चला गया. महेश ललित का दोस्त है. उसने ही ललित को होटल में ठहराया था. उसका भाई कैलाश भी साथ रुका था. पुलिस कैलाश से भी पूछताछ कर रही है.

ललित ने पुलिस को बताया, नागौर में उसने सभी के मोबाइल फोन जला दिए. बाद में, महेश व ललित ने भी अपने फोन जला दिए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!