पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी

Rahul Gandhi 122 (1)
The Hindi Post

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की.

उन्होंने X पर लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं.”

“आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही लेते हुए ठोस कदम उठाए —ताकि आगे ऐसी बर्बर घटनाएं न होने पाएं और निर्दोष भारतीय यूं अपनी जान न गंवाएं.”

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!