जंतर-मंतर पर हंगामा: भाषण के दौरान महिला ने अभिजीत दिपके पर फेंकी स्याही
फोटो: आईएएनएस
जंतर-मंतर पर मौजूद आभिजीत दिपके के ऊपर महिला ने इस तरह किया ‘हमला’…., VIDEO
नई दिल्ली | शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके पर एक महिला ने स्याही जैसा तरल पदार्थ फेंक दिया. उस समय दिपके अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे. इससे कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया और मंच के पास अफरा-तफरी मच गई.
महिला की पहचान और उसके मकसद का पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच करेगी.
प्रदर्शन के दौरन अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी गई. pic.twitter.com/SRUO7jLdhm
— Sandeep Panwar (@tweet_sandeep) July 18, 2026
यह घटना उस वक्त हुई जब दिपके ने सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी दौरान महिला ने मंच के पास आकर उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया.
सीजेपी 6 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. इस आंदोलन में नवप्रवर्तक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए. वह 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे थे.
शनिवार सुबह वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर सफदरजंग अस्पताल ले गई. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की.
वांगचुक को हटाए जाने के बाद दिपके ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा और पुलिस ने उन्हें जबरन हटाया है. उन्होंने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की.
आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन
