14 महीनों पहले किडनैप हुआ बच्चा किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा, उसको पुलिस करना चाहती थी उसकी मां के हवाले

jaipur 4 (1)
The Hindi Post

राजस्थान के जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां की पुलिस ने 14 महीने पहले अगवा हुए बच्चे को सकुशल बरामद किया है. अब पुलिस इस बच्चे को उसकी मां को सौंपना चाहती थी. यह बच्चा किडनैपर की गोद में था. जब पुलिसकर्मियों ने बच्चे को किडनैपर से अलग करने की कोशिश की तो वो जोर-जोर से रोने लगा. बच्चा किडनैपर के गले लग गया. यह सब देख कर न सिर्फ पुलिसकर्मी हैरान रह गए बल्कि किडनैपर की आंखें भी भर आई.

दरअसल जयपुर के पुलिस थाने से भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें बच्चा किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रो रहा है. बच्चा उसे छोड़ने को तैयार नहीं है. बच्चे को रोते देख आरोपी के आंखों में भी आंसू आ गए.

पर पुलिस जवान ने बच्चे को किडनैपर की गोद से अपनी गोद में मिला और फिर उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया. इस पूरे समय बच्चा रोता रहा.

बता दें कि आरोपी किडनैपर ने इस बच्चे को अगवा कर 14 महीने तक अपनी कैद में रखा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी का नाम तनुज चाहर है. वह उत्तर प्रदेश पुलिस का निलंबित हेड कांस्टेबल है. उसे बीते दिनों जयपुर पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ से अरेस्ट किया था. जब पुलिस ने उसे पकड़ा तब उसने दाढ़ी- मूंछ बढ़ाकर और भगवा चोला पहन कर साधु का वेश धारण कर रखा था.

आरोप है कि तनुज ने पिछले साल 14 जून को जयपुर के सांगानेर से पृथ्वी उर्फ कुक्कू का अपहरण कर लिया था. उस वक्त पृथ्वी सिर्फ 11 महीने का था.

इस दौरान पुलिस ने कई बार बच्चे के बारे में उसके माता-पिता से पूछताछ की और फिर उसे उन्हें सौंप दिया.

बता दे कि 14 महीने तक अपनी कैद में रखने के बाद भी किडनैपर ने बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि उसकी हर ख्वाहिश पूरी की.

वहीं इस मामले को लेकर जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि 14 जून 2023 को सांगानेर सदर इलाके में 11 माह के बच्चे कुक्कु उर्फ पृथ्वी के अपहरण की सूचना मिली थी. आरोपी तनुज ने ही अपने चार-पांच साथियों के साथ बच्चें को उसके घर से किडनेप कर लिया था.

अगवा किए गए बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी की थी. इसके बाद पुलिस ने 27 अगस्त को खेतों में पीछा कर आरोपी तनुज चाहर को पकड़ लिया था. फिर उसे जयपुर लेकर आया गया था. फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में रिमांड पर है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!