मुख्यमंत्री ने दिया राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश
राहुल गांधी (फाइल फोटो | आईएएनएस)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. सरमा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर “भीड़ को उकसाया” था जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच गुवाहाटी में (असम) जबरदस्त झड़प हो गई थी.
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी गुवाहाटी में यात्रा की इजाजत मांग रहे थे लेकिन इजाजत नहीं मिली. इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त हो गई थी.
These are not part of Assamese culture. We are a peaceful state. Such “naxalite tactics” are completely alien to our culture.
I have instructed @DGPAssamPolice to register a case against your leader @RahulGandhi for provoking the crowd & use the footage you have posted on your… https://t.co/G84Qhjpd8h— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 23, 2024
पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ दिए थे और पुलिस से हाथापाई की थी.
बाद में, राहुल गांधी ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया और उन्हें “बब्बर शेर” कहा था. राहुल ने कहा था, ”हमने बैरिकेड तोड़े हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
