गर्भवती महिला की गर्भपात की गोलियां खाने से हुई मौत

medications-1853400_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

चेन्नई | चेन्नई में आठ महीने की गर्भवती महिला की गर्भ गिराने के लिए गोलियां खाने से मौत हो गई, क्योंकि वह कथित तौर पर प्रसव संबंधी जटिलताओं से डरती थी, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 23 वर्षीय कुमारी कंजाकम ओडिशा की मूल निवासी थीं, लेकिन वह अपने पति प्रताप उलाका और भतीजी गीता कंजाका के साथ चेन्नई में रहती थी।

पुलिस ने कहा कि वह अपनी भतीजी के साथ एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओडिशा गई थी, जिसकी प्रसव संबंधी जटिलताओं से मृत्यु हो गई थी और परिणामस्वरूप, चेन्नई लौटने पर तनाव में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 सितंबर को चेन्नई पहुंचने के बाद, वह बाथरूम में फिसल गई, पेट में दर्द की शिकायत की और उसे किलपौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने निदान किया कि उसके गर्भ में संक्रमण हो गया था और हालात गंभीर थी और परिवार को सूचित किया कि उसके गर्भाशय को निकालना होगा।

उसके गर्भाशय को निकालने के लिए सर्जरी की गई, लेकिन वह ठीक नहीं हुई और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम और परिवार से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने गर्भ गिराने के लिए गोलियां ली थीं। जबकि अस्पताल ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एक डॉक्टर ने नाम ना छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि बाथरूम में गिरने से पहले ही उसका गर्भाशय कमजोर था और गोलियों ने उसकी हालत खराब कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!