सीबीएसई ने जारी की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट

CBSE

𝐏𝐢𝐜 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭:𝐈𝐀𝐍𝐒

The Hindi Post

नई दिल्ली | दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी जारी कर दी गई है। सीबीएसई की इन बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत 4 मई से होनी है। सीबीएसई द्वारा जारी की गई डेटशीट के मुताबिक 6 मई को दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 10 मई को हिंदी ,11 मई को उर्दू, 15 को विज्ञान, 20 को होम साइंस, 21 मई को गणित और 27 मई को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा ली जाएगी।

इसी प्रकार से बारहवीं कक्षा के छात्र 4 मई को अंग्रेजी की परीक्षा देंगे। 5 मई को टैक्सेशन का एग्जाम होगा। 8 मई को फिजिकल एजुकेशन, 10 मई को इंजीनियरिंग ग्राफिक, 12 मई को बिजनेस स्टडी, 17 मई को अकाउंटेंसी, 18 मई को केमिस्ट्री, 19 मई को राजनीतिक विज्ञान, 24 मई को बायोलॉजी, 25 मई को अर्थशास्त्र, 31 मई को हिंदी और 1 जून को गणित की परीक्षा होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत ब्यौरा लेने के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट देख सकते हैं। सीबीएसई ने मंगलवार शाम 10वीं एवं 12वीं की पूरी डेट शीट वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “डेटशीट तय करते समय हमने इस बात की बहुत कोशिश की है की महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा के बीच छात्रों को समय मिले। छात्र तनावमुक्त रहें। हमारी कोशिश रही है कि हम छात्रों से जुड़े रहें और छात्र आनंद के साथ अपनी तैयारी करें।”

निशंक ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि छात्र अब डेटशीट प्राप्त होने के बाद और अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। विषम परिस्थितियों में भी छात्रों ने स्वयं को साबित किया है। मैं अध्यापकों के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं। अध्यापकों ने योद्धा की भूमिका निभाई है। उन्होंने अभिभावकों के साथ मिलकर छात्रों को संरक्षण प्रदान किया है।”

 

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, “अब धीरे-धीरे देश को कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल रही है। इस दौरान देशवासियों ने आपदा को अवसर में तब्दील किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो-दो वैक्सीन आई हैं। हालांकि जब तक सब कुछ पूरी तरह से ठीक न हो जाए, तब तक सभी को चौकस रहना होगा एवं दूसरों को भी जागरूक करते रहना होगा।”

बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी। वहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

-आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!