संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले में राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Rahul (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पहली बार संसद सुरक्षा में चूक के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि इसके पीछे बेरोजगारी और महंगाई मुख्य कारण है.

कांग्रेस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की और कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी का कारण सरकार की नीतियां हैं.

राहुल गांधी ने कहा, ”देश में बेरोजगारी एक बड़ा कारण है. वहीं, मोदी सरकार की नीतियों के कारण युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं. सिक्योरिटी ब्रीच (सुरक्षा का उल्लंघन) हुआ है और इसके पीछे मुख्य कारण बेरोजगारी और मुद्रास्फीति है.”

बता दें कि 13 दिसंबर को दो युवक लोकसभा की दर्शक दीर्घा से सदन (जहां सांसद) बैठते है वहां कूद गए. इसके बाद उन्होंने पीले धुएं वाली गैस का छिड़काव कर दिया. पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!