हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में भूस्खलन की चपेट में आई बस, 15 यात्रियों की मौत

landslide in Himachal 15 killed rescue operation going on (1) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

बहुत बड़ा हादसा: बस पर गिरे बड़े-बड़े पत्थर, 15 की मौत

 

शिमला | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार को एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई. इस कारण 15 यात्रियों की मौत हो गई. इस दौरान तीन लोगों को रेस्क्यू करने में सफलता मिली. अधिकारियों ने इस जानकारी की पुष्टि की.

सोमवार से इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. झंडूता उपमंडल के भल्लूपुल के पास एक बड़े भूस्खलन में बस फंस गई थी. मरोटान से घुमारवीं जा रही बस में लगभग 35 यात्री सवार थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, तीन बच्चों को जीवित बचा लिया गया है और उनका इलाज बरथिन के सरकारी अस्पताल और बिलासपुर के AIIMS में चल रहा है.

मलबा हटाने के लिए राज्य के अधिकारियों और मशीनरी को तैनात किया गया है और लापता यात्रियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है. अधिकारियों ने बताया कि बस के क्षतिग्रस्त अवशेषों से अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहाड़ टूटकर बस पर गिरा इसलिए यात्रियों के बचने की संभावना बहुत कम है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वह जिला प्रशासन के संपर्क में हैं. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत अस्पतालों में पहुंचाने और उनके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं.

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता इलाके में एक बस के विनाशकारी भूस्खलन में फंस जाने से कई लोगों के मारे जाने या घायल होने की खबर बेहद दुखद है. मैंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से दुर्घटनास्थल पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली है.”

उन्होंने आगे लिखा, “मैंने हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और भाजपा कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की तुरंत सहायता करने का अनुरोध किया और बिलासपुर AIIMS प्रशासन को जल्द चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें.”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख प्रकट करते हुए लिखा, “मैं बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूं. मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है. साथ ही, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!