नदी किनारे नहा रही महिला पर मगरमच्छ ने किया, पल भर में खीच ले गया, देखते रह गए लोग, दिल दहला देगा VIDEO
सांकेतिक तस्वीर | Deposit Photos
नदी किनारे नहा रही महिला पर मगरमच्छ ने किया, पल भर में खीच ले गया, देखते रह गए लोग, दिल दहला देगा, VIDEO
ओडिशा के जाजपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला नदी के किनारे नहा रही थी. कपड़े धोते समय अचानक नदी से मगरमच्छ आया और देखते ही देखते महिला को नदी में खींच ले गया. आस-पास के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े मगर तब तक मगरमच्छ नदी में महिला को खींच ले गया था और पल भर में महिला और मगरमच्छ दोनों नदी में गायब हो गए. घटना को आंखों से देखने वाले लोग चिल्लाते रहे, वे महिला की तरफ दौड़े मगर तब तक देर हो चुकी थी. चलिए बताते हैं कि माजरा क्या है. घटना खरस्रोता नदी की है, महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाएगा.
पुलिस के अनुसार, घटना बिंझरपुर थाना क्षेत्र के कांतिया गांव की है. महिला की पहचान सौदामिनी महाला के रूप में हुई है. वह दोपहर बाद लगभग चार बजे नदी में नहा रही थी, तभी मगरमच्छ से उस पर हमला बोल दिया और उसे नदी के तेज बहाव में खींच ले गया. लोगों ने महिला को बचाने के लिए मगरमच्छ को रोकने की कोशिश की, उसे भगाते रहे मगर तब तक वह महिला को गहरे नदी में खींच ले गया. गांव के लोगों ने मगरमच्छ से महिला को बचाने की कोशिश की मगर वे नाकाम रहे. घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मगरमच्छ अपने जबड़े में महिला को खींचकर ले जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इलाके में सुरक्षा इंतजाम की मांग की है.
A live video went viral from Jajpur, Bari area, where a crocodile dragging a waman in to the river, pubil getting panic after watching video #odisha #jajour #crocodile #news #viral #live pic.twitter.com/J1lR1k01D2
— Ajay kumar nath (@ajaynath550) October 7, 2025
लोगों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी, इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू कर दी. अभी भी महिला की तलाश जारी है, अभी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है. घटना को देखने वालों ने कहा कि मगरमच्छ महिला को नदी में खींच रहा था, हम बचाने के लिए नदी में गए मगर नाकाम रहे. कुछ ही पलों में वह महिला को लेकर लापता हो गया और आंखों के सामने से गायब हो गया.
