राजू पाल मर्डर केस: 18 साल से फरार चल रहे अब्दुल कवि ने लखनऊ में किया सरेंडर

Abdul Kavi (1)

Photo: Social Media

The Hindi Post

BSP विधायक राजू पाल की हत्या के आरोपी – अब्दुल कवि ने बुधवार को लखनऊ में सरेंडर कर दिया. अब्दुल कवि पर एक लाख रूपए का इनाम हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब्दुल ने लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया.

राजू पाल की साल 2005 में प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी. हत्या में अब्दुल कवि का नाम आया था. पिछले 18 सालों से अब्दुल फरार चल रहा था. उस पर एक लाख रूपए का इनाम रखा गया था. राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हालिया हत्या के बाद, पुलिस ने कवि को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कवि ने आज 18 साल बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया. कवि माफिया से नेता बने अतीक अहमद का करीबी हैं.

बता दें कि अब्दुल ने अतीक के कहने पर 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल को भरे बाजार गोलियों से भून दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!