17 वर्षीय लड़की के साथ हैवानियत: 13 पुरुषों ने लूटी अस्मत, दिल दहला देने वाली वारदात

Rape Molestation Depositphotos_238915278_S (1)

सांकेतिक फोटो | (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां 13 लोगों ने 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया.

पहले लड़की का उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त ने यौन उत्पीड़न किया. बाद में 11 अन्य लोगों ने उसके साथ रेप किया.

रेप की यह वारदात 17 से 19 दिसंबर के बीच हुई है. दरअसल, पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला सामने आया. लड़की ओडिशा की रहने वाली है. पुलिस लड़की को उसके गांव (जो ओडिशा में है) से विशाखापट्टनम ले थी. लड़की के साथ विशाखापट्टनम में दरिंदगी हुई थी.

पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दो अन्य आरोपियों की तलाश झारखण्ड में की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता की शिकायत पर 18 दिसंबर को फोर्थ टाउन पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था.

लड़की एक सरकारी कर्मचारी के घर पर काम करती थी. सरकारी अफसर अपने घर पर नहीं थे. इस कारण लड़की वही रुक कर उनके डॉग की देखभाल कर रही थी.

पुलिस ने बताया कि लड़की सदमे में है. उसे अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताने में कुछ समय लगा. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 31 दिसंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत दो मामले दर्ज कर जांच शुरू की.

पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह 17 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड के साथ आरके बीच (विशाखापट्टनम) पर गई थी. लड़की का बॉयफ्रेंड अपने साथ अपने दोस्त को भी लाया था. इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

इस बात से सदमे में आकर लड़की अपनी जीवन लीला समाप्त करने आरके बीच पहुंच गई. यहां उसे एक फोटोग्राफर मिला. उसने लड़की को मदद करने का भरोसा दिया. वह उसे अपने साथ एक लॉज में ले गया. यहां फोटोग्राफर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया.

लड़की का दो दिनों तक यौन उत्पीड़न किया गया. वह इस फोटोग्राफर और उसके दोस्तों के चंगुल से भाग निकलने में सफल रही. वह ओडिशा लौट आई थी और यही रह रही थी. वह नौ महीने पहले अपने परिवार के साथ विशाखापट्टनम में रहने आई थी.

इस बीच, आंध्र प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष वासिरेड्डी पद्मा ने विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त रविशंकर को पत्र लिखकर मामले की जानकारी मांगी है. महिला संगठनों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!