आजम खान के गढ़ रामपुर में खिला कमल, भाजपा के आकाश सक्सेना जीते
फोटो: सोशल मीडिया
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भाजपा ने सेंध लगा दी है. रामपुर में बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को 34 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है. इससे समाजवादी पार्टी और आजम खान दोनों को बड़ा झटका लगा है.
बीजेपी ने आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया था तो वहीं सपा ने आसिम रजा को टिकट दिया था. आकाश सक्सेना की जीत हुई है और वो विधायक बन गए है.
चुनाव जीतने के बाद आकाश ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, दोनों ने मुझे वोट दिया है.
वोटों की गिनती के दौरान जहां शुरुआत में पिछड़ने के बाद आसिम रजा ने शानदार वापसी की थी तो वहीं धीरे-धीरे बीजेपी कैंडिडेट ने भी शानदार वापसी करते हुए बढ़त बना ली थी.
आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने पर रामपुर में उपचुनाव हुआ था. पर सपा को हार का मुँह देखना पड़ा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
