मैनपुरी लोक सभा उपचुनाव: डिंपल यादव रिकॉर्ड मतों से जीती, भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया
File Photo
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव रिकॉर्ड मतों से जीत गई है.
उन्होंने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2 लाख 88 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया है.
डिंपल यादव को कुल 6 लाख 17 हजार 625 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने 3 लाख 29 हजार 489 वोट हासिल किए.
डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की बहू हैं.
मुलायम सिंह यादव के निधन हो जाने के कारण मैनपुरी में लोक सभा के लिए उपचुनाव कराया गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
