गुजरात चुनाव 2022: ‘हैलो MLA’… लिख रविंद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा के साथ की अपनी तस्वीर ट्वीट, हो रही वायरल
फोटो: सोशल मीडिया
गुजरात विधान सभा चुनाव के नतीजे हमारे सामने आ चुके है. भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 182 में से 156 सीटें जीत ली है.
इस चुनाव में क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने भी जामनगर (उत्तर) सीट से जीत हासिल की है. रिवाबा भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थी.
रिवाबा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के करशनभाई को 53 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है. रिवाबा को 88,835 वोट मिले, जबकि करशनभाई 35,265 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे.
इस जीत से रविंद्र जडेजा बहुत गदगद नजर आ रहे है. उनकी पत्नी पहली बार विधायक जो बन गई है.
अब रविंद्र जडेजा ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में वो अपनी पत्नी रिवाबा के साथ खड़े नजर आ रहे है. जडेजा ने इस ट्वीट में रिवाबा को बधाई देते हुए जामनगर की जनता का आभार व्यक्त किया है.
ट्वीट के कैप्शन में रविंद्र जडेजा ने लिखा, ‘हैलो MLA, आप इसकी सच्ची हकदार हैं. जामनगर की जनता जीत गई है. मैं सभी लोगों का ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं. आशापुरा माता से विनती है कि जामनगर के कार्य बहुत अच्छे होंगे. जय माताजी.’
Hello MLA you truly deserve it. જામનગર ની જનતા નો વિજય થયો છે. તમામ જનતા નો ખુબ ખુબ દીલથી આભાર માનુ છુ. જામનગર ના કામો ખુબ સારા થાય એવી માં આશાપુરા ને વિનંતી. જય માતાજી🙏🏻 #મારુજામનગર pic.twitter.com/2Omuup5CEW
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) December 9, 2022
रविंद्र जडेजा का यह ट्वीट जम कर वायरल हो रहा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
