गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी

Gautam Gambhir IANS

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (फाइल फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस से अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें आईएसआईएस (ISIS) – कश्मीर से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर के निजी सचिव द्वारा यह कंप्लेंट पुलिस में दी गई है।

अपनी शिकायत में गौतम ने लिखा है उन्हें ईमेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। यह ईमेल गंभीर को 23 नवंबर की रात 9:32 पर प्राप्त हुआ। मेल में धमकी दी गई है कि गौतम गंभीर और उनके परिवार को जान से मार दिया जायेगा।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और सांसद के निवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!