जम्मू के नरवाल इलाके में लगातार दो ब्लास्ट, 6 लोग घायल, जांच जारी
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरा ब्लास्ट हुआ हैं. इसकी चपेट में आने के कारण 6 लोग घायल हो गए हैं.
न्यूज एजेंसी ANI को ADGP जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट में 6 लोग घायल हुए हैं.
#UPDATE जम्मू के नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट हुए है जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं: मुकेश सिंह, ADGP जम्मू जोन
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/9ZPXN9DMXS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2023
धमाके की सूचना के बाद मौके पर एसएसपी समेत अन्य एजेंसियों के अधिकारी पहुंच गए हैं. घटनास्थल पर पुलिस मौजूद हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गणतंत्र दिवस और राहुल गांधी की यात्रा के चलते जम्मू संभाग में सुरक्षा कड़ी है.
इस बीच पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया गया है. पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
