घायल बंदरिया अपना इलाज करवाने खुद पहुंची डॉक्टर के क्लीनिक, वीडियो हुआ वायरल

Bihar Monkey Rohtas (1)
The Hindi Post

अगर हमें या आपको चोट लग जाए तो क्या करते है हम। तुरंत ही डॉक्टर के पास जाते है और अपना इलाज करवाते है।

लेकिन क्या कोई जानवर अपना खुद का इलाज करवाने डॉक्टर के पास जाता है। आपने कभी किसी जानवर को खुद डॉक्टर के पास जाकर इलाज करवाते देखा है।

अगर नहीं देखा है तो आज हम आपको बताते है कि ऐसा हुआ है और इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात है बिहार के रोहतास की। यहां एक घायल बंदरिया अपना घाव ठीक करवाने एक डॉक्टर के क्लीनिक पहुंच जाती है। यह देखकर पहले तो डॉक्टर भी हैरान रह जाता है पर फिर वो अपने को संभालते हुए बंदरिया का इलाज शुरू करता है।

मादा बंदर अपने साथ अपना बच्चा भी लिए होती है। वो क्लिनिक में दाखिल होने का बाद डॉक्टर के सामने लगे स्ट्रेचर पर लेट जाती है। बंदरिया डॉक्टर को अपनी चोट भी दिखाती है।


ओरंगुटान ने टी-शर्ट और पैर पकड़ कर शख्स को पिंजरे से लटकाया, वीडियो हुआ वायरल


डॉक्टर एसएम खान इलाज शुरू करते है। वो डरते तो है पर अपना काम पूरा करते है। बंदरिया की नाक के पास चोट होती है। डॉक्टर उसका घाव साफ करते है और उसको टेट्नस का इंजेक्शन लगाते है। इसके साथ ही वो एक ऑइंटमेंट भी घाव पर लगाते है।

इस दौरान बच्चों और बड़ों की भारी संख्या में भीड़ लग जाती है। हर कोई मादा बंदर का इलाज होते हुए देखना चाहता था। भीड़ ज्यादा होने पर डॉक्टर बच्चों को वहां से जाने के लिए कहते है।

डॉक्टर खान ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, मादा बंदर के चेहरे पर घाव था जिसका इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि इलाज करवाने के बाद बंदरिया अपने बच्चे के साथ थोड़ी देर आराम करने के लिए लेट जाती है और उसके बाद उठ कर वहां से निकल जाती है।

फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!