पूजा हेगड़े ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया, कंपनी ने माफी मांगी

Pooja Hedge (1)

पूजा हेड़गे (फाइल फोटो | क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

The Hindi Post

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि इस कर्मचारी ने ‘हमारे साथ गलत व्यवहार’ किया। उन्होंने इस बात का खुलासा ट्विटर के माध्यम से किया। पूजा के साथ यह दुर्व्यवहार की घटना 9 जून को हुई जब वो मुंबई की फ्लाइट में थी।

पूजा ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ मेम्बर विपुल नकाशे ने हमारे साथ गलत व्यवहार किया। बिना किसी कारण के उन्होंने हमारे साथ बेहद बेरुखी भरे लहजे में बात की। आमतौर पर मैं इस तरह की बातों पर ट्वीट नहीं करती लेकिन यह वास्तव में भयावह था।”

पूजा ने विपुल नकाशे की शिकायत करते हुए यह भी कहा कि उसने धमकी देने वाले लहजे में बात की।

क्योंकि पूजा ने अपने इस ट्वीट में इंडिगो एयरलाइंस को टैग किया था इसलिए एयरलाइन ने भी उनको तुरंत रिप्लाई दिया। इंडिगो ने सबसे पहले तो इस घटना पर खेद जताया और भरोसा दिलाया “हम इस मामले को देख रहे है ताकि भविष्य में इसकी पुनर्वृति ना हो।”

इंडिगो एयरलाइंस ने पूजा से उनका कहा कि आप अपना पीएनआर और कॉन्टेक्ट नंबर हमें दे। हालांकि इस ट्वीट पर पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!