ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई से जुड़ी बड़ी खबर…..

Mojtaba Khamenei

मोजतबा खामेनेई (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई से जुड़ी बड़ी खबर…..

 

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कथित तौर पर उन गंभीर चोटों से उबर रहे हैं जो उन्हें युद्ध की शुरुआत में हुए हवाई हमले में लगी थीं. इस हमले में उनके चेहरे और पैरों को गंभीर क्षति पहुंची थी, जबकि उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी.

रॉयटर्स को मोजतबा खामेनेई के करीबी तीन सूत्रों ने बताया कि तेहरान में सर्वोच्च नेता (अयातुल्ला अली खामेनेई) के परिसर पर हुए हमले में उनका (मोजतबा खामेनेई) चेहरा बिगड़ गया था और उनके एक या दोनों पैरों में गंभीर चोट आई थी. हालांकि, 56 वर्षीय खामेनेई मानसिक रूप से पूरी तरह सतर्क बताए जा रहे हैं और ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकों में भाग ले रहे हैं.

बताया जा रहा है कि वह युद्ध और अमेरिका के साथ संभावित वार्ता जैसे अहम मुद्दों पर सक्रिय रूप से निर्णय ले रहे हैं. उनकी सेहत को लेकर सवाल ऐसे समय उठ रहे हैं जब ईरान गंभीर संकट से गुजर रहा है और इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ महत्वपूर्ण शांति वार्ता होने वाली है.

हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही हमले के बाद उनकी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आया है. ऐसे में उनकी वास्तविक स्थिति अब भी रहस्य बनी हुई है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!