पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई…..

Lawrence Bishnoi

लॉरेंस बिश्नोई (फाइल फोटो)

The Hindi Post

Big action by Punjab Police, two most wanted criminals of Lawrence Bishnoi gang arrested

 

चंडीगढ़ | पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने पटियाला-अंबाला हाईवे पर शंभू गांव के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे.

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, शंभू गांव के पास पटियाला-अंबाला हाईवे से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो मोस्ट वांटेड गुर्गों को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या करने के बाद वे नेपाल भाग गए थे और पंजाब में एक सनसनीखेज अपराध करने के लिए विदेशी आकाओं के निर्देश पर वापस लौटे थे.”

डीजीपी ने पोस्ट में आगे बताया कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में विभिन्न आपराधिक कानूनों सहित 15 से अधिक जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं. वे हाल ही में फाजिल्का में भारत रतन उर्फ विक्की की हत्या में भी वांछित थे. इसके पास से 1 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. इस संबंध में एसएएस नगर स्थित स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

डीजीपी ने आगे कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!