बिहार के इन पूर्व मुख्यमंत्री की महिला रिश्तेदार के अपहरण का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Jiten Ram Manjhi (1)

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

पटना | बिहार के गया जिले में अज्ञात लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की एक रिश्तेदार को अगवा करने की कोशिश की और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट भी की। यह घटना रविवार देर रात गया के बाराचट्टी थाना अंतर्गत मोहकमपुर गांव की है।

पीड़िता केशरी देवी की बहू हैं जो पंचायत सदस्य हैं। पीड़िता मांझी की भतीजी हैं। हमले में केशरी देवी भी घायल हो गईं।

केशरी देवी ने कहा, “मेरी बहू शौचालय में गई थी, जो घर के बाहर है। उसी समय अपराधियों के एक समूह ने अचानक उस पर हमला कर दिया। अपराधियों में से एक ने उसे कंधे पर बिठाया और वहां से भागने की कोशिश की। मेरी बहू जब मदद के लिए चिल्लाई, तब हम तुरंत उस तरफ दौड़े। आरोपियों के पास बंदूकें थीं और उन्होंने हमें धमकाने की कोशिश की, लेकिन हमने पूरी ताकत से विरोध किया।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, “अपहर्ताओं ने मुझ पर, मेरी बहू और परिवार के दो अन्य सदस्यों पर पिस्तौल की बट से हमला किया। जल्द ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उस जगह पर जमा हो गए। हम ग्रामीणों की मदद से अपनी बहू को बचाने में कामयाब रहे। अपहर्ता मौके से भाग गए।”

पीड़िताओं को तुरंत इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है।

बाराचट्टी पुलिस स्टेशन के एक जांच अधिकारी ने कहा, “हमने अज्ञात लोगों के एक समूह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उनकी पहचान करने के प्रयास जारी हैं। उन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!