देश से गद्दारी ! UP ATS ने सत्येंद्र को पकड़ा, पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी

UP ATS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते यानि यूपी एटीएस ने एक कथित ISI (पाकिस्तानी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस) एजेंट को गिरफ्तार किया है. आरोपी शख्स मॉस्को में भारतीय दूतावास में तैनात था. उसका नाम सत्येंद्र सिवाल है.

सत्येंद्र सिवाल 2021 से दूतावास में तैनात हैं. वह हापुड़ का रहने वाला है. उसने विदेश मंत्रालय में एमटीएस (मल्टी-टास्किंग, स्टाफ) के रूप में काम किया है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आतंकवाद निरोधी दस्ते को अपने सूत्रों से पता चला था कि मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में एक जासूस सक्रिय है.

Satyendra Siwal (1)

सूचना पर कार्रवाई करते हुए यूपी एटीएस ने सिवाल से पूछताछ की. उसने असंतोषजनक जवाब दिए. बाद में उसने जासूसी करने की बात कबूल कर ली. उसे यूपी के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूछताछ के दौरान, सत्येन्द्र सिवाल ने खुलासा किया कि वह भारतीय सेना और उसके दिन-प्रतिदिन के कामकाज के बारे में जानकारी निकालने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को पैसे का लालच देता था.

उस पर भारतीय दूतावास, रक्षा मंत्रालय और विदेश मामलों के बारे में महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी आईएसआई हैंडलर्स को देने का भी आरोप लगा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!